ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

लक्सर के टीक्कमपुर गांव में बनाए जा रहे नाले के विरोध में आज ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और तत्काल नाले का निर्माण कार्य रोकने की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि सुल्तानपुर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा एक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इस नाले का पानी उनके गांव के तालाब में छोड़ा जाएगा। जबकि उनके गांव का पहले से एक नाले में आने वाले दूषित भरा हुआ है अब एक और नाले का पानी इसमें भर जाने के बाद गांव का सारा तालाब दूषित हो जायेगा। ग्रामीणों ने आशंका जताई

कि तालाब का पानी दूषित होने के बाद नलकूपों से भी दूषित पानी निकलेगा जिससे भविष्य में कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। इसलिए उनकी मांग है कि या तो गांव में बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य रुकवाया जाए या फिर इस नाले का बहाव सीधा किसी और अन्य जगह पर ले जाया जाए। इस मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने राज्य सरकार से भी गुहार लगाई है और मांग पूरी ना होने पर उग्र विरोध करने की चेतावनी भी दी है।