
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में शराब पीलने पर सामाजिक बहिष्कार
एंकर – उत्तराखंड में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा व्लोक के सबसे बडे गांव सिरी कोनगढ के लोगों ने एक अच्छी पहल की है जिसके तहत ग्राम वासियों ने शराब प्रतिबंध को लेकर मीटिंग रखी ग्राम प्रधान जीतम रावत एवं महिला मंगल दल युवा मंगल दल ग्रामवासियों ने एक बैठक का आयोजन कर
शादी विवाह एवं चूडाकम संस्कार आदि कार्यक्रम मे शराब पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पास किया


जिसके अन्तर्गत कोई भी परिवार या व्यक्ति विशेष अपने घर के शादी विवाह एवं चूडाक्रम संस्कार आदि कार्यक्रम मे शराब नही वितरित करेगा अगर किसी भी परिवार विवाह एवं चूडाक्रम संस्कार कार्यक्रम मे शराब के सेवन की शिकायत मिलती है तो उसके कार्यक्रम मे कोई भी ग्रामवासी शमिल नही होगा तथा परिवार पर 51000 हजार रु जुर्माना दण्ड के रुप मे लगेगा। तथा उक्त दण्डित परिवार ग्रामवासियो के किसी भी कार्यक्रमो मे शामिल नही होगा शराब पीना स्वास्थ्य एवं समाज के लिए हानिकारक है जिसके कारण पूर्व मे गांव के शादी समारोह मे जब जब भी लोगों को शराब वितरित की गई थी

तब तब लोगों मे लडाई झगडा आदि हुआ है जिससे ग्रामसभा मे डर का माहोल उत्पन हुआ था जिसके कारण आने वाली पीडी के भविष्य तथा नौजवानो की पीडा समाज के हित मे यह निर्णय लिया गया है जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है


