लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच मलवा आने से कई घंटे रहा बंद कई यात्री व वाहन फंसे

लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच मलवा आने से कई घंटे रहा बंद कई यात्री व वाहन फंसे

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – चम्पावत

लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच मे सोमवार को दीप होटल के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से एनएच कई घंटे बंद रहा एनएच बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई यात्री व वाहन चालक घंटों एनएच में फंसे रहे वही एन एच के अधिकारियों के द्वारा एनएच बंद होने की सूचना पर मशीनों के द्वारा एनएच को खोलने के प्रयास शुरू करे तब जाकर कड़ी मशक्कत के बाद सवेरे 9:30 बजे एनएच को यातायात के लिए शुरू किया गया वही आरजीबीईएल कंपनी के लाइजनिंग मैनेजर गिरीश ढेक ने बताया आजकल पहाड़ी में लटके बोलडरो को हटाने का कार्य किया जा रहा है

जिस कारण भारी मात्रा में मलबा एनएच मे आ गया ढेक ने बताया मशीनों की मदद से एनएच को खोल दिया गया है एनएच खुलेने के बाद यात्रियों व वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और अपने अपने गंतव्य को रवाना हुए मालूम हो एनएच में पहाड़ी में कई बोल्डर खतरनाक स्थिति में लटके पड़े हैं जो कि वाहनों के लिए खतरा बने हुए हैं जिनको हटाने का कार्य एनएच के द्वारा किया जा रहा है