
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

:लोहाघाट (चंपावत)। नगर वह उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पंचेश्वर से सरयू नदी लिफ्ट पेयजल योजना को धरातल में लाना है। जिसके लिए सीएम धामी ने लिफ्ट पेयजल योजना की हामी भर दी है। विधायक अधिकारी ने बताया कि विधायक बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता लोहाघाट नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों की पेयजल समस्या को दूर करना है।


जिसके लिए वह शुरूआत से ही एक लक्ष्य लेकर सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना बनाने के प्रयासों में लग गए थे। इसके लिए उन्होंने कई बार सीएम से मिलकर समस्या का ज्ञापन भी दिया। विधायक अधिकारी ने कहा कि सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के धरातल में आने के बाद लोहाघाट समेत बाराकोट, पुलहिंडोला, खतेड़ा, किमतोली सहित 14 ग्राम पंचायतों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। और यह योजना अल्प कालीन न होकर दीर्घकालीन होगी। विधायक ने कह यह भी कहा कि कोली झील से लिफ्ट पेयजल योजना लोगों की समझ से परे है। विधायक ने बताया कि सीएम धामी के चंपावत आने से पूर्व ही जल निगम ने इसके लिए प्रथम चरण की रिर्पोट शासन को प्रेषित कर दी है।

इसके बाद सीएम धामी ने भी इसके लिए हामी भर दी है। विधायक अधिकारी ने कहा उनके प्रयासों से सीएम ने अपने दौरे में लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया है जिसके लिए वे सीएम धामी को धन्यवाद देते हैं वही नगर क्षेत्र के लोगों ने विधायक अधिकारी के प्रयासों की सराहना की। मालूम हो लोहाघाट नगर व उसके आसपास के गांव में पेयजल की समस्या सबसे बड़ी समस्या के रूप में उभर कर सामने आई है


