
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -भगवान सिंह,

स्थान -पौड़ी

पौड़ी जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है यहां धुमाकोट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 85 किलो अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त मुरादाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला है जिसकी पहचान रणधीर सिंह के तौर पर हुई है अभियुक्त अपनी कार के जरिए 85 किलो अवैध गांजा की तस्करी कर रहा था


जिसकी बाजार में कीमत करीब 13 लाख है पुलिस ने सिमड़ी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त को 85 किलो गांजे के साथ धर दबोचा और अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है वहीं अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी अब पुलिस जानकारी जुटा रही अभियुक्त रणधीर सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया

कि वह सनोज नेगी नाम के लड़के से 85 किलो अवैध गांजा उसके घर गाँव भंगलवाड़ी, बजवाड़ा सराइखेत जनपद अल्मोड़ा से खरीदता था और फिर अवैध गांजे को वो मुरादाबाद में ले जाकर ऊंचे दामों में बेचा करता था


