सितारगंज में एक पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश

सितारगंज में एक पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -बाजपुर

सितारगंज में एक पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश के मामले में युवती के परिजनों और किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने प्रेस वार्ता कर सितारगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। जहां जगतार सिंह बाजवा ने पुलिस पर धाराओं के साथ छेड़छाड़ करने और हल्की धाराओं का प्रयोग करने का आरोप लगाया है तो वही परिजनों ने पुलिस पर बयानों को बदलने का दबाव बनाए जाने की बात कही है।

बता दें कि बीते दिनों बाजपुर के बन्नाखेड़ा निवासी युवती प्रकाश कौर की लाश सितारगंज में पेड़ से लटकी हुई मिली थी। जिसके बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वही मृतका के परिजनों और किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने प्रेस वार्ता कर सितारगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि प्रकाश कौर की हत्या की गई है लेकिन पुलिस ने धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया है जबकि पुलिस को अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करना चाहिए था। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ जल्द ही आंदोलन शुरू किया जाएगा और सोमवार को कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।

वही मृतका की माता ने कहा कि दरिंदों ने उसकी पुत्री को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया और आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, जिसको लेकर वह इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से इंसाफ दिलाने की मांग की है।