
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी \विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – टनकपुर

एसएसबी की रानीखेत कमान के नेतृत्व में एसएसबी द्वारा जनपद की सीमा पर बहने वाली महाकाली नदी में आयोजित राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आज चंपावत के टनकपुर बूम क्षेत्र में समापन हुआ, इस अभियान के तहत सीमा बल द्वारा जौलजीबी से लेकर बूम तक नेपाल सीमा पर स्थित नो मैंस लैंड की जीपीएस रीडिंग भी कराई गई,


टनकपुर भारत नेपाल सीमा पर महाकाली नदी के बूम क्षेत्र में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ, इस प्रतियोगिता में देश की टीमों के साथ विदेशों की राफ्टिंग टीमों ने भी भाग लिया कार्यक्रम के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली से आए महानिदेशक एसएसबी डॉक्टर परेश सक्सेना ने कहा कि महाकाली नदी घाटी में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जो कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य है

साथ ही भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा भी एसएसबी की मुख्य जिम्मेदारी है सीमांत क्षेत्रों में तस्करी के साथ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों एवं घुसपैठ को रोकना एसएसबी की मुख्य जिम्मेदारी है जिसके लिए एसएसबी दृढ़ संकल्प है।


