एसएसबी ने महाकाली नदी में आयोजित करी राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता

एसएसबी ने महाकाली नदी में आयोजित करी राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

महानिदेशक एसएसबी के निर्देश पर एसएसबी की रानीखेत कमान के कमांडेंट राजेश ठाकुर के नेतृत्व में एसएसबी द्वारा आज महाकाली नदी में राष्ट्रीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश ही नहीं विदेशों से भी राफ्टिंग टीमें पहुंची जिनमें महिला राफ्टर भी शामिल रही एसएसबी कमांडेंट राजेश ठाकुर ने कहा कि हाईकमान से मिले निर्देशों के बाद उन्होंने साहसिक गतिविधि चलाने हेतु उत्तराखंड की समस्त नदियों का अध्ययन किया जिसमें पाया

कि भारत नेपाल सीमा पर बहने वाली महाकाली नदी अपने तीव्र बहाव और चुनौतीपूर्ण स्थितियों के कारण रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधि के लिए सर्वाधिक अनुकूल है। उन्होंने बताया कि को कल रिवर राफ्टिंग की टीमें महाकाली की उफनती लहरों से खेलते हुए जौलजीवी से रवाना होकर 115 किमी की दूरी तय कर आज पंचेश्वर पंहुचा है, साथ ही बताया कि यह कार्यक्रम 23 फरवरी से आरंभ हुआ है, जिसका समापन 26 फरवरी को टनकपुर के बूम में पहुंच कर होगा राफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन एसएसबी महानिदेशक के द्वारा करा जाएगा उन्होंने बताया कि महाकाली नदी घाटी में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मालूम हो भारत नेपाल सीमा पर बहने वाली महाकाली नदी अपने तीव्र प्रवाह वह खतरनाक रैपीडो के कारण कारण राफ्टरो की पहली पसंद है

लेकिन उचित प्रचार प्रसार व सुविधाएं न मिलने के कारण यहां राफ्टिंग खेल को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है दल में डा अतुल, नरेंद्र, अनुराधा, अभिनव तोमर, अलका, संजय कुमार, हरीश चंद्र जोशी, मुकेश कुमार, मंजू आदि शामिल थे।