
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -बुलंदशहर

एक ऐसा मामला सामने आया है जहां तेंदुआ पकड़ने के लिए गुलदार के लिए लगाए गए पिंजरे में इंसान फस गया मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक ग्रामीण फंस गया दरअसल, वन विभाग ने तेंदुए के लिए जाल बिछाया था इसके लिए पिंजरे में एक जिंदा मुर्गे को रखा गया था, लेकिन पिजरे में तेंदुआ नहीं बल्कि एक इंसान फंस गया. लोगों ने पिंजरे में फंसे युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।गांव विसुंधरा में पिछले दिनों तेंदुआ ने छुट्टा गोवंश के साथ पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था।


इस घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। डीएफओ के निर्देश पर वन रेंजर तेजबहादुर सिंह की अगुवाई में गांव में तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा और जाल पिछले तीन दिनों से लगा रखा है। वन कर्मियो ने नया तरीका अपनाते हुए पिंजरे में मुर्गे को छोड़ दिया, ताकि तेंदुआ इसे अपना निवाला बना ले और फिर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाए। बताया गया कि शाम को वन टीम खाना खाने के लिए गई थी। इस दौरान गांव का ही एक ग्रामीण पिंजरे के पास जा पहुंचा जहां मुर्गे पर उसकी नियत खराब हो गई है ।ग्रामीण ने पिंजरे से मुर्गा निकालने की कोशिश की तो वह खुद पिंजरे के अंदर कैद हो गया। गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि एक व्यक्ति पिंजरे में फंसा हुआ है।

पास जाकर देखा तो उसकी गांव निवासी के रूप में उसकी पहचान हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उक्त ग्रामीण को पिंजरे से बाहर निकाला। इस दौरान ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है


