
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान गुरुवार को जिला मुख्यालय के निकट चौकी स्थित घटोत्कच मंदिर एवं न्याय के देवता गोल्जू मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख, शान्ति एवं खुशहाली की कांमना की।


घटकू मंदिर में माननीय मुख्यमंत्री को पंडित नवीन तिवारी द्वारा तथा गोल्ज्यू मंदिर में महंत अमित गिरी द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने माननीय मुख्यमंत्री को बताया कि घटकू मंदिर एवं गोल्जू मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है।
इस अवसर पर घटोत्कच मंदिर कमेटी

के अध्यक्ष मनमोहन सिंह बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष चंपावत विजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह महरा, भाजपा जनपद प्रभारी गणेश भंडारी,श्याम नारायण पांडेय पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे


