
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस ने पोपिन हत्याकांड का किया खुलासा दोस्त ने ही की थी पोपिन की हत्या नशे की लत पूरी करने के लिए पहले लूट का किया प्रयास विरोध करने पर दोस्त को उतारा मौत के घाटएसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रेस वार्ता में किया गया खुलासाकुछ दिन पूर्व सिडकुल थाना क्षेत्रांतर्गत हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद के पास एक शव मिला था


जिसकी पहचान पोपिन पुत्र श्रवण कुमार निवासी हेतमपुर सिडकुल के रूप में हुई थी जिसके संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना सिडकुल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मामले के खुलासे हेतु अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन कर थाना क्षेत्र से अभियुक्त रविंद्र पुत्र पालू को लूटी गई धनराशि के साथ दबोचा गया।

अभियुक्त द्वारा अपनी शराब की लत को पूरा करने के लिये मृतक पोपिन उपरोक्त से पैसे लूटने का प्रयास किया लेकिन मृतक के विरोध करने पर वहां पड़े पत्थर से उसके सर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी और जेब से 7000/- रुपये लूट कर फरार हो गया। अभियुक्त की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया गया।


