आज से 16 केंद्रों पर होगी PCS मुख्य परीक्षा, सख्त चेकिंग से गुजरेंगे अभ्यर्थी, धारा 144 लागू

आज से 16 केंद्रों पर होगी PCS मुख्य परीक्षा, सख्त चेकिंग से गुजरेंगे अभ्यर्थी, धारा 144 लागू

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

आज से 16 केंद्रों पर होगी PCS मुख्य परीक्षा, सख्त चेकिंग से गुजरेंगे अभ्यर्थी, धारा 144 लागू

परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में होगी। हरिद्वार में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1716 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है।

देहरादून में सात केंद्रों पर पीसीएस की परीक्षा होगी, जिसमें 2213 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

हल्द्वानी में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1707 उम्मीदवार परीक्षा देंगे

परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी सख्त चेकिंग से होकर गुजरेंगे।

वहीं, पुलिस-प्रशासन की टीमें भी अलर्ट मोड पर रहेंगी। किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल नए नकल कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी

पीसीएस मुख्य परीक्षा 23-26 फरवरी के बीच होगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का मौका दिया जा रहा है