
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -किच्छा

किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरोलीकलां में अवैध नशे और गौकशी कर अर्जित 2 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर लगभग 2 करोड़ 14 लाख की संपत्ति को पुलभट्टा पुलिस व प्रशासन ने सीज कर दी है । उत्तराखंड में होने वाली यह पहली कार्रवाई है इसमें किसी नशा तस्कर व गोकशी से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया गया हो।


प्रशिक्षु आईएएस अनामिका ने बताया कि फाजिल खान के विरुद्ध थाना किच्छा में दो सितारगंज में एक पुलभट्टा में एक केस दर्ज है वही वसीम के विरुद्ध किच्छा में एक पुलभट्टा में तीन और सितारगंज में एक केस दर्ज है फाजिल के नाम पर एक तीन मंजिला मकान, 2 बीघा व्यवसाई जमीन तथा इसकी पत्नी के नाम पर भी 1 मंजिला मकान होना तस्दीक हुआ था वही वसीम व उसके परिजनों के नाम पर दो मकान एक पिकअप एक टेंपो एक बाइक होना तस्दीक हुआ था जिसे जिलाधिकारी के आदेश पर मकान को सील कर आदेश चस्पा कर दिए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है फाजिल खान फरार चल रहा है


