
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -सलीम अहमद

स्थान -रामनगर

आपको बता दे कि तराई पष्चिमी दिविजन रामनगर में स्थित ईको टूरिस्ट जोन फाटो में टाईगर के खतरे ने रोक दी टूरिस्टों की चहल कदमी 14 फरवरी को मालधन में स्थित इको टूरिस्ट जोन फाटो में दो टाईगर में संघर्ष होने की सूचना वन विभाग को मिली तो वन विभाग घायल टाईगर को रेस्क्यू करने में लगा हुआ हैं।प्रभागीय वनाधिकारी तराई पष्चिमी दिविजन रामनगर प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि टूरिस्ट जोन फाटो में 14 तारिक की बात हैं एक घायल टाईगर का पता चला जिसका मोमेंट वहाँ हो रहा था


वो ऐसी जगह पर है जहाँ टूरिस्टों का आने जाने का रास्ता हैं टाईगर घायल है टूरिस्टों की सुरक्षा को देखते हुए उसको रेस्क्यू करने की मांग की गई चीफ वल्ड लाइफ वाडन से साथ हीं टाईगर घायल है किसी टूरिस्ट पर अटैक न करे या गाड़ी पर हमला न करे इसलिए तत्काल टुरिस्ट गतिविधियां रोक दी गई हैं। ओर टाईगर को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा हैंजैसे ही रेस्क्यू ऑपरेशन कंप्लीट होगा टुरिस्ट जोन फिर से शुरू कर दिया जायेगा। टीम में तीन सीनियर रेस्क्यू डॉक्टर हैं एस०डी०ओ जसपुर हैं जो भी सूचना मिल रही हैं मै भी जाकर देख रहा हूँ। फील्ड स्टाफ रेगुलर हैं पूरे क्षेत्र को कैमरों से कवर कर लिया कैमरे में टाईगर के फोटोग्राफ भी आ गए है उसके मूमेंट का हमे पता है आज कल में उसको रेस्क्यू कर लिया जायेगा।बहुत ही कम समय मे अपनी लोकप्रिय पहचान बनाने वाला ईको टुरिस्ट जोन फाटो सैलानियों से गुलजार रहता था लेकिन अब फाटो जोन सुनसान पड़ा हुआ है। जिस बेंगोल टाईगर को देखने की हसरत लिए देश विदेश से सैलानी उत्तराखंड के अलग अलग टुरिस्ट जोनों में पहुँचते हैं।

उसी घायल बेंगोल टाईगर ने टूरिस्टों की हसरतों पर पानी फेर दिया घायल बेंगोल टाईगर को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की एड़ी छोटी का जोर लगा रहा हैं। प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्य ने घायल टाईगर के खतरे को भाँपते हुए टूरिस्टों की सुरक्षा को देखते हुए ईको टुरिस्ट जोन फाटो को घायल टाईगर के रेस्क्यू होने तक बन्द कर दिया है। इको टुरिस्ट जोन फाटो में घूमने की हसरत रखने वाले टूरिस्टों को अभी तोड़ा ओर इन्तेजार करना होगा।


