
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर- संदीप चौधरी

स्थान -रूडकी

मंगलवार की रात बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गाँव टांडा हसनगढ़ में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान 12 वर्षीय बच्चे को गोली लग गयी थी वही घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया पर इस दौरान उस की मौत गई थी। वही पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर थाना बुग्गावाला में अभियुक्त श्रवण के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया


था वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए जिसके चलते आज बुधवार को पुलिस टीम के द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त श्रवण कुमार उर्फ पप्पू को खेड़ी शिकोहपुर के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया है। रुड़की गंगनहर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया

कि आरोपी के पास से पुलिस ने देशी पिस्टल,जिंदा कारतूस और एक खोखा राउंड भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है


