
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -सुधांशु थपलियाल

स्थान -कोटद्वार

मातृभूमि सेवा पार्टी की न्याय यात्रा आज कोटद्वार पहुंची जहां उन्होंने पत्रकारों के साथ वार्ता कर अपनी यात्रा का उद्देश्य बताया, मातृभूमि सेवा पार्टी किरण नेगी और अंकिता के दोषिओ को सजा दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाल रही है जो की दिल्ली से चलकर आज कोटद्वार पहुंची है


आपको बता दे की 2012 मे उत्तराखण्ड की बेटी किरण नेगी के साथ दिल्ली मे गैंग रेप हुआ था और पौड़ी की रहने वाली अंकिता भंडारी को पिछले साल मारकर नदी मे फेक दिया था जिसको लेकर यह न्याय यात्रा निकाली गई है ..वही किरण नेगी के पिता ने कहा की वो अल्मोड़ा के गोल्ज्यू देवता मे न्याय की अर्जी लगाने जा रहे है और उनको विश्वास है की उनके साथ न्याय जरुर होगा

,आपको बता दे की 19 फ़रवरी को दिल्ली से शुरू हुई यह न्याय यात्रा 2 मार्च को अल्मोड़ा के प्रसिद्ध गोल्ज्यू देवता जिसे न्याय का देवता कहा जाता है वहाँ जाकर खत्म होंगी


