
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुमाऊं दौरे पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं वह नए पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।


वही एक बार फिर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज को सही नहीं ठहराया जा सकता, अब हमारे पास माफी मांगने के सिवाय कुछ नही है। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी युवा हमारे अपने हैं उन बच्चों को चोट पहुंची है और उस पर मरहम लगाया जाना चाहिए, लाठीचार्ज चाहे दरोगा या एसएसपी किसी भी स्तर पर हुआ हो इसमें जांच के बाद कार्रवाई जरूर होगी।

वहीं आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने या मार्गदर्शक मंडल में जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारे यहां 75 साल के बाद मार्गदर्शक मंडल की उम्र होती है, पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ूंगा या मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे निभाऊंगा।


