पटाखा कांड में मृतकों के परिजनों ने दिया धरना,विधायक उमेश कुमार धरने पर बैठे

पटाखा कांड में मृतकों के परिजनों ने दिया धरना,विधायक उमेश कुमार धरने पर बैठे

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -संदीप चौधरी

स्थान -रूडकी

रुड़की के मोहल्ला कानूनगोयान में हुए पटाखा अग्निकांड में मृतक परिवार के लोग सिविल अस्पताल में धरने पर बैठ गए जहां पर उनकी मांग थी कि मुआवजे के तौर पर पांच लाख रूपये परिजनों को दिए जाए। मुआवजे की मांग पर परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करने नहीं दिया।

मामले की जानकारी होने पर खानपुर से विधायक उमेश कुमार भी पहुंच गए और परिवार के लोगो के साथ धरने ही बैठ गये। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से वार्ता की तथा अधिकारियों से बात करने के बाद 5 लाख रूपये के मुआवजे के प्रस्ताव को भेजा गया। वहीं मृतक की एक बेटी को संविदा पर नौकरी रखने की बात कही गई। विधायक द्वारा अधिकारियों से वार्ता करने के बाद धरने को समाप्त किया गया।

विधायक उमेश कुमार ने मांग की है कि रिहायशी इलाके में इस प्रकार से चलने वाली पटाखा गोदाम या फिर फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए