
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -प्रदीप श्रीवास्तव

स्थान -जसपुर

तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर क्षेत्र में गर्मी की शुरुआत आते ही पानी की तलाश में वन्य जीवो का रुख तराई क्षेत्रो तथा आवादी वाले इलाकों की और हो जाता है l लेकिन इस बार तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर में गर्मी के मद्देनजर वन विभाग द्वारा वन्यजीवो को पीने के लिए पानी मुहैया करने के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं l तराई वन प्रभाग की पतरामपुर रेंज में कच्चे ओर पक्के 15 वाटर हाल बनाये गए है


कुछ वाटर हालो में प्राकृतिक पानी है जबकि कुछ वाटर हालो को टेंकरो की मदद से पानी पहुँचाया जाएगा ताकि वन्य जीवो को पीने का पानी मिल सके तथा उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो हर -दो किलोमीटर की दूरी पर वाटर हॉल बनाये गए हैं l जिससे वन्य जीवो को जरूरत के मुताबिक पर्याप्त मात्र में पीने के लिए पानी मिल सके और वन्य जीवो को पानी की तलाश के लिए निचले ग्रामीण क्षेत्रो में न जाना पड़े और आवादी वाले इलाकों को जान मान की हानि से बचाया जा सके वंही वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर ललित आर्य का कहना है आने वाले समय बहुत गर्मी का है ऐसे में वन्य जीव आवादी वाले क्षेत्रों की ओर ना जाये उन्हें पीने के लिए स्वच्छ पानी मीले इसके लिए पूर्व से ही वन विभाग द्वारा 15 कच्चे पक्के वाटर हाल बनाये गए है

जिनका निरीक्षण किया जा रहा है जो प्राकर्तिक स्रोत है उनमें तो पानी है और जो वाटर हाल बनाये गए है उनकी मरमत्त कर जल्द ही पानी भरा जाएगा ताकि वन्य जीवों को आवादी वाले क्षेत्रों में जाने से रोका जा सके


