
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

जहाँ बनखंडी महादेव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस हायलट मोड पर नजर आई चकरपुर चौकी इंचार्ज व मेला सुरक्षा प्रभारी प्रियांशु जोशी द्वारा बाहर से ड्यूटी पर आए समस्त पुलिस कर्मियों की बैठक ली गई बैठक में प्रियांशु जोशी द्वारा सभी लोगों को सुरक्षा व्यवस्था की नियमावली समझाई गई व साथ ही सभी लोगों को आदेशित किया गया कि आप सभी लोग अपने कर्तव्य का सही पालन करते हुए मेले को सुरक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे साथ ही प्रियांशु जोशी ने यह भी बताया कि कोई भी स्थानीय या बाहरी व्यक्ति अगर मेले में हुड़दंग मचा था पाया गया या मेले में असामाजिक ता फैलाने का प्रयास करता हैं


तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी इस वक्त मेले की सुरक्षा में 22 एसएसआई 3 एसआई 20 एडिशनल एस आई 25 पुलिसकर्मी मौजूद है जिसमें से 15 महिला पुलिसकर्मी भी ड्यूटी में तैनात हैं इसी के साथ आज खटीमा कोतवाली के सीईओ वीर सिंह द्वारा मेले का मुआयना किया गया मेले के मुआइने के दौरान उन्होनें सुरक्षा व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए जितने भी लोग दराती, कुल्हाड़ी,चाकू इत्यादि धारदार हथियार बेच रहे हैं उन सभी लोगों को बताया की आप सभी लोग इन हथियारों का ब्यौरा रखें ताकि इन हथियारों से कोई नुकसान ना हो कल शाम चकरपुर चौकी इंचार्ज द्वारा चेकिंग अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हुड़दंग मचा रहे 8 लड़कों के पुलिस एक्ट के तहत चालान काटे गए 2 पिकप , 2 बाइक ,1 पटाखा बजा रही बुलेट बाइक को भी सीज किया

पुलिस द्वारा मेले में आ रहे सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया कि शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें अन्यथा कोई भी व्यक्ति अगर मेले में हुड़दंग मचा था पाया गया या किसी प्रकार के नशे में लिप्त पाया गया तो उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी


