भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस व एसएसबी द्वारा की गयी संयुक्त कॉम्बिग

भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस व एसएसबी द्वारा की गयी संयुक्त कॉम्बिग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

एसपी चंपावत देवेन्द्र पींचा के द्वारा जनपद चम्पावत क्षेत्र से लगने वाली भारत नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर समय-समय पर अन्य सुरक्षा ऐजेन्सियों के साथ मिलकर कॉम्बिग/पेट्रोलिग* कर मओवादी गतिविधियों/तस्करी व अन्य प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया

एसपी पिंचा के निर्देश पर सीमावर्ती थाना तामली की एसओ सुमन पन्त के नेतृत्व में एस0एस0बी0 व तामली पुलिस टीम द्वारा तामली क्षेत्र मे लगने वाली भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर आमड़ा, रियासी व तरकुली छेत्र में संयुक्त कॉम्बिग की गयी। इस दौरान सीमा क्षेत्रान्तर्गत लगने वाले ग्रामीणों से आवश्यक पुछताछ करते हुए बताया गया कि यदि उनके क्षेत्र मे किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति/ गतिविधियों, माओवादी गतिविधियों, तस्करी, देशविरोधी घटनाओं आदि के बारे में कोई भी जानकारी या सूचना प्राप्त होती है तो पुलिस हेल्पलाईन न0 112, 05965230607 या स्थानीय पुलिस* को देने हेतु जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सभी ग्राम वासियों को उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे उत्तराखंड पुलिस एप* व गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी देकर उक्त ऐप को डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 05965230607, 9411112984 के बारे में भी जागरूक किया गया।