शिवरात्रि के अवसर पर लोहाघाट में भव्य शिव बारात व विशाल मेले का हुआ आयोजन

शिवरात्रि के अवसर पर लोहाघाट में भव्य शिव बारात व विशाल मेले का हुआ आयोजन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

शनिवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लोहाघाट नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई इसके अलावा विशाल मेले का आयोजन हुआ श्री राम सेवा सांस्कृतिक कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश पर पंचदेव मंदिर हथरंगिया से लेकर रिशेश्वरमहादेव मंदिर तक शिव बारात निकाली गई

शिव बारात में ढोल दमाऊ की थाप पर भक्तजन नाचते गाते भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे इसके अलावा नगर में विशाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दूर क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजा रखी थी लोगों ने मेले से जमकर खरीदारी करी वही महिलाओं व बच्चों में मेले को लेकर काफी जोश खरोश देखने को मिले का महिलाओं व बच्चों के द्वारा मेले का भरपूर आनंद लेते हुए खरीदारी करी

मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा