
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने हुसैनपुर गांव मैं नवनिर्मित एसएस पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया।
इस मौके पर विधायक मोहम्मद शहजाद कहा कि किसी भी राष्ट्र व समाज की तरक्की के लिए शिक्षा की महती जरूरत होती है शिक्षा के बिना कोई भी राष्ट्र व समाज तरक्की उन्नति नहीं कर सकता


उन्होंने कहा कि लक्सर क्षेत्र में शिक्षा का एक और मंदिर खुल गया है और इससे क्षेत्र के बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश दुनिया की जानकारी और खेल कूद प्रतियोगिताओं का भी लाभ मिलेगा उन्होंने विद्यालय की प्रबंध समिति को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मास्टर कुशलपाल सैनी ने कहा कि उनका परिवार शिक्षा क्षेत्र में पहले से ही लगा हुआ है और इस क्षेत्र में नए स्कूल का निर्माण करना उनका एक सपना था साथ ही इस क्षेत्र को शिक्षा दीक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ाना उनका लक्ष्य है

उन्होंने कहा क्षेत्र के लोगों से उन्हें बड़ी उम्मीद है कि वह विद्यालय को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रविपाल सैनी और व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता मौजूद थे।


