मुख्यमंत्री ने किए सप्तेश्वर महादेव के दर्शन

मुख्यमंत्री ने किए सप्तेश्वर महादेव के दर्शन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपनी विधानसभा चंपावत के एक दिवसीय दौरे पर जनपद के नरीयाल गांव में सपती नदी के किनारे स्थित सप्त ऋषियों की तपोस्थली रहे सुप्रसिद्ध सप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उपस्थित मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया,

मुख्यमंत्री ने मंदिर पहुंच सबसे पहले महादेव के आगे माथा नवाया और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की, पूजा करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मंदिर पुनःनिर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित होली गायन एवं नृत्य कार्यक्रम में भी भाग लिया और होली गायन और नृत्य का आनंद लिया, मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास हेतु सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जनता को अवगत कराया और सभी प्रदेशवासियों को शिवरात्रि पर्व एवं आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दी, मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सप्त ऋषियों की भूमि है

इसके सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए यहां के विकास पर हमारा पूरा ध्यान रहेगा यहां सड़क मार्ग विकसित करने के साथ अन्य सुविधाओं को विकसित करने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा हम सब मिलकर इसके लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा चंपावत को पूरे प्रदेश में एक मॉडल जिले के तौर पर विकसित किया जा रहा है जिसके लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है