
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

जहां महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी की धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तो की भारी भीड़ जुटी है। ऐसे ही लक्सर के पंचलेश्व महादेव मंदिर में भी तड़के से ही भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। श्रद्धालु अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे है।पंचलेश्वर महादेव मंदिर महाभारत कालीन मंदिर है। मान्यता है कि गंगा नदी के किनारे स्थित इस मंदिर की स्थापना भी पांडवों ने की थी।


अज्ञातवास के दौरान पांडव यहां आकर रुके थे और उनके द्वारा ही मंदिर की स्थापना की गई थी। खास बात ये है कि यहां गंगा नदी पश्चिम से पूर्व की ओर उल्टी दिशा में बहती है।
मान्यता है कि पंचलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने से भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते है। यही कारण है कि दूर दूर से श्रद्धालु यहां भगवान शिव का दर्शन करने आते है। सावन मास और फागुन मास की महाशिव रात्रि पर यहां मेले का आयोजन होता है। श्रद्धालु गंगाजल दूध दही घी मक्खन के साथ ही भांग धतूरा इत्यादि अर्पित कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते है।

आज फागुन मास की महाशिवरात्रि पर मंदिर को फूल मालाओं और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर समिति की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मान्यता है कि पंचलेश्वर महादेव अपने भक्तो की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है और यही कारण है कि सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तो की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई है


