
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट बीआरसी में नौनिहालों की ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा किया गया उन्होंने कहा बच्चे जब सपने देखेंगे तभी उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे कार्यक्रम में ब्लॉक के प्राथमिक ,उच्च प्राथमिक व सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान, निबंध ,विज्ञान क्विज, नुक्कड़ नाटक, विज्ञान प्रदर्शनी वाद-विवाद व चित्रकला की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई


जिनमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया वही कार्यक्रम संयोजक उत्तम सिंह फर्त्याल ने बताया सभी विजई प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीएसए अशोक कुमार गोसाई व प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा के द्वारा बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सपने पूरा करने में काफी लाभदायक सिद्ध होती है उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से सपने देखने व उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने को कहा कार्यक्रम में क्षेत्र के विद्वान रिटायर्ड शिक्षक 97 वर्षीय मोती सिंह मेहता को सम्मानित किया गया इसके अलावा लोहाघाट व सुई के एसएमसी अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया कुल मिलाकर इस प्रकार के आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने में काफी सहायक सिद्ध होते हैं

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जीवन सिंह मेहता का रहा इस मौके पर शिक्षक कैलाश ओली ,मुकेश शाह ,चंद्रशेखर अधिकारी ,महेश उप्रेती, मनोज जोशी ,राकेश सामंत ,सुशीला चौबे लता वर्मा आदि मौजूद रहे


