
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

धर्मनगरी मे नशा परोशने वाले असामाजिक तत्व समाज को कितनी हानि पहुंचा रहे है इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है, हरिद्वार एक शांतिप्रिय क्षेत्र है जिस कारण अपराधिक प्रवर्ति के लोग इस बात का लाभ उठाने का प्रयास करते रहते है, लेकिन ज़ब से मुख्यमंत्री उत्तराखंड का ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान चला है तब से इस प्रकार का कोई भी अपराधी बच निकलने मे सफल नही हुआ है ओर ये अभियान सिर्फ एक अभियान ही नही बल्कि उत्तराखण्ड सरकार व पुलिस प्रसाशन के लिए एक बड़ी चुनौती भी है


जिसे सफल बनाने मे उत्तराखण्ड पुलिस लगातार मेहनत कर रही हैबता दें कि एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के चलते STF व हरिद्वार पुलिस द्वारा एक स्कूटी से नशीली दवाइयों की तस्करी करते हुए बहादराबाद के बोंगला तिराहे के पास से 02 अभियुक्तों मनीष सिह पुत्र जयपाल सिह निवासी ग्राम सीतापुर कोतवाली जिला हरिद्वार व सिद्दान्त सिह पुत्र स्व0 शिवकुमार सिह निवासी म न 484 विकास कालोनी रानीपुर मोड थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार, को 3840 ट्रामाडोल कैप्सूल, 54600 एलप्परा जोलम टेबलेट, कुल 100 सीसी कोडाइन सिरप व 02 स्कूटी के साथ दबोचा गया है ज़ब पुलिस नें सख्ताई से इन लोगों से पूछताछ कि तो इनके द्वारा बताया गया कि ये दवाइयाँ किसी सुशांत मेहता के द्वारा सप्लाई कि गई है

अब पुलिस इनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आगे कि कार्यवाही कर इस तीसरे व्यक्ति सुशान्त मेहता पुत्र विनोद मेहता निवासी जुर्सकन्ट्री कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार कि गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है


