
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट में नवनिर्मित कोली ढेक झील का मुख्यमंत्री धामी की ओर से वर्चुअल शुभारंभ करने के बाद यहां पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गई हैं पर्यटकों को लुभाने के लिए पर्यटन विभाग की पहल पर पूजा अर्चना के साथ झील में नावो का संचालन शुरू हो गया है वोटिंग संचालक युवा राहुल ढेक और संतोष चंद् ने बताया कि पर्यटन विभाग के सहयोग से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में उन लोगों ने लोन लेकर बोटो को खरीदा है तथा पर्यटन विभाग से वोटिंग का लाइसेंस लिया है और आरजे क्लब के माध्यम से उनका विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है झील में वोटिंग शुरू होते हैं पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया लोग वोटिंग करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं


पर्यटकों ने कहा वे वोटिंग करने के लिए नैनीताल, रामनगर, राजस्थान आदि जगह में जाते थे लेकिन अब उन्हें लोहाघाट की खूबसूरत वादियों में बनी झील में वोटिंग करने का आनंद मिल रहा है उन्होंने युवाओं के प्रयासों की सराहना करी वही स्वरोजगार कर रहे युवा राहुल ढेक ने पूर्व बीजेपी विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का आभार जताते हुए कहा कि आज उन्हीं के प्रयासों से नगर में कोली ढेक झील का निर्माण संभव हो पाया झील निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार करने का मौका भी मिलेगा वहीं राहुल ढेक ने कहा प्रशासन ने झील क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार करना पड़ेगा पर्यटकों के लिए रेस्टोरेंट व अन्य सुविधाओं को बढ़ाना पड़ेगा ताकि पर्यटको को लुभाया जा सके उन्होंने कहा सुरक्षा की दृष्टि से भी प्रशासन ने यहां जल पुलिस व पुलिस की तैनाती करनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना को रोका जा सके वही युवा राहुल ढेक ने प्रशासन से वोट स्टैंड के पास गेट निर्माण की मांग की है ताकि पर्यटक आसानी से वोट स्टैंड में आ जा सके उन्होंने बताया फैमिली बोट का आधे घंटे का किराया ₹400 रखा गया है तथा सिंगल बोट का ₹300 रखा गया वोटिंग शुरू होने से दूर-दूर क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक सुहावने मौसम में वोटिंग का भरपूर आनंद उठा रहे वोटिंग करने के लिए दिनभर पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है

जिससे स्वरोजगार कर रहे युवा काफी खुश है कुल मिलाकर झील निर्माण से क्षेत्रीय युवाओं को स्वरोजगार मिलने लगा है प्रशासन ने झील क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधाओं व सुरक्षा का ध्यान देते हुए सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक नौकायान का आनंद उठा सकें और क्षेत्रीय युवाओं को अच्छा रोजगार मिल सके मालूम हो सिंचाई विभाग के द्वारा कोली ढेक में 1500 मीटर लंबी 80 मीटर चौड़ी झील का निर्माण किया गया है जिससे पर्यटन के साथ-साथ लोहाघाट नगर के लिए पेयजल योजना भी प्रस्तावित है


