हल्द्वानी- पहाड़ का भास्कर साइकिल से 21 राज्यों का भ्रमण कर लौटा घर, पहाड़ी आर्मी ने दी बधाई

हल्द्वानी- पहाड़ का भास्कर साइकिल से 21 राज्यों का भ्रमण कर लौटा घर, पहाड़ी आर्मी ने दी बधाई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर- पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

अनेकता में एकता, भारतीय सँस्कृति, इतिहास कला और लोगो के जन जीवन से रूबरू होने के लिए निलके भास्कर भंडारी 5 जनवरी 2022 को साइकिल से देश भ्रमण में निकले, भास्कर भारत के 21 राज्यों का साइकिल से भ्रमण कर बागेश्वर गरुड़ के निवासी 21 वर्षीय भास्कर हल्द्वानी पहुचे।

उन्होंने बताया उत्तराखंड से होकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल, आसाम, नागालैंड, अरुणाचल और बिहार भ्रमण किया। इन 21 राज्यों में भ्रमण करने में उनको पूरे एक वर्ष एक माह का समय लगा, जिस दौरान उन्होंने कई राज्यों की संस्कृति एवं परंपराओं को जिया। हल्द्वानी पहुंचने पर पहाड़ी आर्मी संगठन द्वारा भास्कर भंडारी जी का स्वागत माल्यार्पण कर सम्मानित किया, पहाड़ी आर्मी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा भास्कर आज के उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने जीवन में कुछ नया करने की चाह रखते हैं ।

इस दौरान विनीत बोरा राजेश रावत, जय सामन्त, एडवोकेट देवेंद्र कुमार टम्टा,विक्की नौला,भूपेंद्र कोरंगा, गौरव जसवाल वजेला, रामजी पन्त, उमर ,कैलास डालाकोटी, संजय बोरा, रोहित गोस्वामी, सुमित अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।