ब्राइट एंजल स्कूल में शुक्रवार की छुट्टी की घोषणा के बाद अध्यापिकाओं के हिजाब पहनने के मामले ने तूल पकड़ लिया

ब्राइट एंजल स्कूल में शुक्रवार की छुट्टी की घोषणा के बाद अध्यापिकाओं के हिजाब पहनने के मामले ने तूल पकड़ लिया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -सतपाल धानिया

स्थान -विकासनगर

एंजल स्कूल में शुक्रवार की छुट्टी की घोषणा के बाद अध्यापिकाओं के हिजाब पहनने के मामले ने तूल पकड़ लिया है बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा की जांच के दौरान स्कूल में कुछ मुस्लिम अध्यापिकाएं हिजाब पहने हुई थी जिस पर आयोग की अध्यक्षा ने एतराज जताया था इस मामले में कुछ संगठन इसे अब जिहाद बताकर मैदान में कूद पड़े है और ब्राइट एंजल स्कूल पर धर्म विशेष का धार्मिक एजेंडा चलाने का आरोप लगा रहे हैं तो वही स्कूल के पक्ष में अब अध्यापक अध्यापिकाएं और अभिभावक भी कूद पड़े है उनका कहना है कि स्कूल की छवि को धूमिल करने के इरादे से स्कूल के खिलाफ एक साजिश रची जा रही है देखिए यह खास रिपोर्टएंजल स्कूल जीवनगढ़ में हाल ही में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉक्टर गीता खन्ना ने औचक निरीक्षण किया था

जिसमे उन्हे स्कूल में कुछ मुस्लिम अध्यापिकाएं हिजाब पहने नजर आई जिसपर उन्होंने एतराज जताया उनके द्वारा हिजाब पर एतराज अखबार की सुर्खियां बन गया जिसपर कुछ हिंदू संगठन मुखर हो गए और उन्होंने इस हिजाब प्रकरण को धर्म विशेष का धार्मिक एजेंडा बताकर विरोध शुरू कर दिया हालाकि ब्राइट एंजल स्कूल लंबे समय से विवादो में चल रहा है जिस वजह से कई दौर की जांच भी हो चुकी है लेकिन कुछ धार्मिक संगठन स्कूल को बंद कर बुलडोजर चलाने पर अड़े हुए हैं जिसे लेकर आज रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर व प्रतिष्ठा सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता की जिसमे उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने स्कूल में हिजाब पहनकर आई मुस्लिम अध्यापिकाओ पर कड़ी आपत्ति दर्ज की साथ ही आरोप यह भी लगाया कि इनके कनेक्शन पाकिस्तान से है साथ ही यह भी मांग की है कि इनकी संपत्तियों ओर स्कूल में संचालित हो रही गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच हो उन्होंने कड़े शब्दो में कहा है कि ब्राइट एंजल स्कूल को बंद किया जाए और स्कूल के भवन को भी ध्वस्त किया जाए तो वही जब मिडिया ने उक्त संगठनों के अध्यक्षों से यह सवाल किया कि जिले में कई स्कूल ऐसे भी है जहां ईसाई धर्म से जुड़ी ड्रेस पहनकर अध्यापिकाएं आती है और धर्म विशेष का लॉकेट भी पहने रहती है तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए इस दौरान उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए सुनिए क्या कहा दोनो संगठनों के अध्यक्षों नेअध्यक्ष प्रतिष्ठा सेवा समिति संस्थापक रुद्र सेनाहिजाब पर बवाल धार्मिक संगठन तो कर ही रहें हैं लेकिन अब ब्राइट एंजल स्कूल का स्टाफ और अभिभावक भी स्कूल के समर्थन में खुलकर सामने आ गए है स्कूल के स्टाफ का कहना है कि एक षडयंत्र के तहत स्कूल को बदनाम किया जा रहा है कहा कि कुछ लोग हिंदू संगठनों की आड़ लेकर क्षेत्र का सौहार्द बिगाड़ना चाह रहे हैं स्कूल के स्टाफ का कहना है कि ब्राइट एंजल स्कूल पछवादून का सबसे अच्छा स्कूल है ओर इस स्कूल का परीक्षा परिणाम सब स्कूलों से बेहतर रहता है जिस वजह से कुछ स्कूल साजिश के तहत एडमिशन के दौरान स्कूल को बदनाम कर स्कूल में एडमिशन कम कराने की साजिश रचते हैं तो वही अध्यापको व अध्यापिकाओं का कहना है कि स्कूल में किसी भी प्रकार का धार्मिक एजेंडा नही चलाया जाता ओर ना ही बच्चो को धर्म विशेष की तालीम दी जाती है कहा कि कुछ लोग अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर लाभ उठा रहे हैंतो वही हिंदू संगठनों के हिजाब पर बवाल पर बुद्धिजीवी वर्ग भी अब खुलकर स्कूल के समर्थन में आ गया है उनका कहना है कि भारत देश विभिन्नताओं का देश है यहां कई तरह की वेशभूषा है कहा कि राजधानी देहरादून में कई स्कूल ऐसे भी हैं जहां धर्म विशेष की पूरी ड्रेस पहनकर अध्यापिकाएं शिक्षण कार्य कराती हैं ओर अपने गले में अपने धर्म का बड़ा सा लॉकेट भी डालकर रखती हैं लेकिन उनका कोई विरोध नहीं किया जाता कहा कि ब्राइट एंजल स्कूल में मुस्लिम अध्यापिकाओ के हिजाब पर हंगामा कर क्षेत्र का माहौल खराब किया जा रहा है जिससे स्कूल में पठन पाठन भी प्रभावित हो रहा है और स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है
तो वही लंबे समय से स्कूल पर आरोप प्रत्यारोप से अभिभावक भी आजीज आ चुके है अभिभावकों ने भी ब्राइट एंजल स्कूल का खुलकर समर्थन किया है अभिभावकों का कहना है कि ब्राइट एंजल स्कूल क्षेत्र का सबसे अच्छा स्कूल है ओर स्कूल में किसी भी तरह को धर्म विशेष की गतिविधि संचालित नही की जाती स्कूल में उच्चकोटि की शिक्षा बच्चों को प्रदान की जाती है अभिभावकों ने कहा है कि क्षेत्र में हिंदू मुसलमान का एजेंडा चलाकर कुछ लोग राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं ओर क्षेत्र का आपसी सौहार्द बिगाड़ना चाह रहे हैं

उनका कहना है कि ब्राइट एंजल स्कूल बच्चो को उच्चकोटी की शिक्षा देकर देश का भविष्य संवार रहा है उन्होंने अपील की है स्कूल को स्कूल रहने दे इसे राजनैतिक अखाड़ा ना बना जाय नही तो इसका असर बच्चो के भविष्य पर पड़ेगअभिभावकदेश में शिक्षा रोजगार चिकित्सा पर कोई आंदोलन नही किया जाता अगर ऐसे ही हिंदू मुसलमान हिजाब और पहनावे पर बहस छिड़ी रही तो देश को इसका नुकसान कभी ना कभी बहुत बड़ी कीमत देकर चुकाना पड़ेगा बहरहाल ब्राइट एंजल स्कूल का विवाद क्या रूप लेता है यह देखना दिलचस्प होगा सरकार अपना क्या रुख अपनाती है क्या ब्राइट एंजल स्कूल पर बुलडोजर चलेगा यह तो भविष्य ही बताएगा