जिलाध्यक्ष महाबीर रावत का जनपद में पहुचने पर भब्य स्वागत

जिलाध्यक्ष महाबीर रावत का जनपद में पहुचने पर भब्य स्वागत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -जितेन्द्र पंवार

स्थान -कर्णप्रयाग

चमोली जिले में भाजपा युवा मौर्चा के जिलाध्यक्ष महाबीर रावत का जनपद में पहुचने पर भब्य स्वागत हुआ । युवाओं ने जिलाध्यक्ष के स्वागत में कर्णप्रयाग और गौचर में बाइक रैली निकाली और मिठाइयां बांटी । जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को चमोली जिले में मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया जाएगा ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के सभी मौर्चो की घोषणा कर ली है । चमोली जिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महावीर रावत का जिले की सीमा में पहुचने पर कमेडा से गौचर तक बाइक रैली निकाल कर रोड शो किया गया । भाजपा युवा मोर्चा के लोगो ने जिलाध्यक्ष के स्वागत में नारेबाजी की, इसके बाद कर्णप्रयाग में भी युवा मोर्चा के लोगो ने जिलाध्यक्ष महावीर रावत का फूलमालाओं से स्वागत किया । और मिठाइयां बांटी । इस मौके पर जिलाध्यक्ष महाबीर रावत ने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूँ ।

उन्होंने कहा कि भाजपा को चमोली जिले में मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया जाएगा । लोकसभा और निकाय चुनाव के लिए हम पूरी तरह तैयार है