हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-सीएम धामी ने की घोषणा, हल्द्वानी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर

हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-सीएम धामी ने की घोषणा, हल्द्वानी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

Haldwani News: आज हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 35.58 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और तीन करोड़ की लागत से बने लिगेसी बेस प्लांट का लोकार्पण किया इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ज़ू बनाए जाने के लिए बजट दिए जाने की घोषणा की।

इसके साथ ही देवभूमि को ड्रग्स फ्री करने के अभियान में हल्द्वानी में एक नशा मुक्ति केंद्र खोलने की घोषणा की तथा हल्द्वानी में आधुनिक कैथ लैब बनाने की घोषणा की मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार राज्य की जनता की भलाई के लिए विकास कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि यह ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छता की ओर सरकार का एक बड़ा कदम है। वही मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि यह हल्द्वानी के लिए नई शुरुआत है

और स्वच्छता के लिए एक बड़ा कदम है। गौरतलब है कि शिविर ट्रीटमेंट प्लांट मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसे आज मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया है।