सीएमओ ने किया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

सीएमओ ने किया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट

लोहघाट उप जिला चिकित्सालय में जरनल ओपीडी में डॉक्टरों की कमी के चलते बिना दिखाएं मरीजों के वापस घरों को लौटने की खबर को सोमवार को चैनल ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर का तुरंत संज्ञान लेते हुए सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल ने मंगलवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया सीएमओ डॉक्टर अग्रवाल ने बताया जनरल ओपीडी में दो डॉक्टरों की व्यवस्था कर दी गई है

अब कोई भी मरीज बिना खुद को दिखाए वापस अपने घरों को नहीं लौटेगा सीएमओ ने बताया इसके अतिरिक्त लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अगले हफ्ते से हर मंगलवार व शुक्रवार को फिजिशियन अपनी सेवाएं देंगे इसके अलावा अस्पताल में अगले 2 हफ्ते के भीतर ओटी को भी शुरू करवा दिया जाएगा सीएमओ अग्रवाल कहा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दूर दूर क्षेत्रों से काफी संख्या में मरीज आते जिनको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो उन्हें अस्पताल में ही अच्छा इलाज मिल सके जिसके ले विभाग पूरा प्रयास कर रहा है मरीजों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी डॉक्टर अग्रवाल ने कहा इस समय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ अवकाश में चल रहे हैं उनके अवकाश से आने के बाद अस्पताल की सुविधा में और बढ़ोतरी होगी

उन्होंने कहा विभाग मरीजो के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है मरीजो को अस्पताल में किसी भी प्रकार की असुविधा नही होने दी जाएगी वहीं सीएमओ डॉ अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ जुनेद कमर को अस्पताल में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ जुनेद कमर डॉ विराजराठी डॉ मंजीत सिंह , डॉ ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे