
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

डॉ मनीष दत्त हरिद्वार के नए सीएमओ बनाए गए हैं 31 दिसंबर को डॉक्टर कुमार खगेंद्र के सेवानिवृत्त होने के बाद यह कुर्सी खाली थी हालांकि तब से आरती सिंह प्रभारी सीएमओ के रूप में प्रभार देख रहे थे 1988 में कानपुर मेडिकल कॉलेज से स्नातक रेडियोलॉजिस्ट डॉ मनीष दत्त राज्य गठन के बाद से ही उत्तराखंड में सेवाएं दे रहे हैं


मनीष दत्त इससे पूर्व रुड़की सीएमएस का प्रभार भी देख चुके हैं उन्होंने बताया कि सभी के सहयोग से जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।डॉ मनीष दत्त ने बताया कि सीएमओ का चार्ज संभालने के बाद उनकी प्राथमिकताएं छोटे बड़े सभी हॉस्पिटल को सभी सुविधाएं मुहैया कराने की रहेंगी ताकि मरीजों को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े और मरीजो को तुरंत ही मेडिकल फैसिलिटी मिल सके।

मरीजो को नुकसान पहुँचाने वाले झोला छाप डॉक्टरों पर भी जल्द ही कार्यवाही करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जहाँ जहाँ पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की जरूरत है वहां पर नियुक्ति जल्द ही की जाएगी


