
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -सुनील गुप्ता

स्थान -किच्छा

पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रेमी प्रेमिका का शव ग्राम के बाहर स्थित आम के पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों का जमावड़ा मौके पर लग गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलभट्टा थाना एवं चौकी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका मायके आई हुई थी और प्रेमी के साथ मिलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों के परिजनों से जानकारी लेते हुए शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम शहदौरा स्थित कब्रिस्तान के निकट आम के पेड़ पर युवती एवं युवक का शव लटके होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में यह खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। जिसके बाद तमाम लोगों का जमावड़ा मौके पर लग गया। ग्राम प्रधान अजय कुमार की सूचना पर पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट, बरा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिंगवाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मी रविकांत शुक्ला, गीता आर्य, गजेंद्र सिंह, हेमंत कुमार की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम के पहुंचने से पूर्व ही मृतकों के परिजनों द्वारा दोनों के शवों को फंदे से नीचे उतार दिया गया था। मृतक प्रेमी युगल की पहचान ग्राम शहदौरा निवासी 23 वर्षीय छोटू पुत्र सलीम अहमद एवं जनता इंटर कॉलेज के निकट, किच्छा निवासी मुस्कान पत्नी जाहिद अहमद के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों एवं परिजनों से जानकारी हासिल किए जाने के बाद पुलिस के अनुसार मुस्कान तथा छोटू के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और ग्राम शहदौरा निवासी मृतका मुस्कान का निकाह करीब 2 वर्ष पूर्व लॉकडाउन के दौरान जनता स्कूल के निकट, किच्छा निवासी जाहिद अहमद के साथ हुआ था तथा इसी दौरान छोटू के परिजनों ने भी उसका निकाह पीलीभीत निवासी युवती के साथ कर दिया। विवाह के बाद मुस्कान ने एक पुत्र को जन्म दिया तथा छोटू का भी एक पुत्र है। बताया जा रहा है कि विवाह होने के बाद भी दोनों लोग एक दूसरे को नहीं भुला पाए और दोनों एक दूसरे के लगातार संपर्क में रहे। ग्रामीणों के अनुसार मृतका मुस्कान कुछ दिन पूर्व भी ससुराल से मायके आई थी। बताया जा रहा है कि बीती देर रात करीब डेढ़ बजे जब मुस्कान घर से निकली थी तो प्रेमी छोटू ने मुस्कान के परिजनों को फोन कर बताया कि वे दोनों बहुत दूर जा रहे हैं और इतना बोलने के बाद छोटू ने फोन काट दिया। मुस्कान के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और देर रात तक परिजन मुस्कान और छोटू की खोजबीन करते रहे परंतु दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। सुबह तड़के करीब 6 बजे ग्रामीणों ने मुस्कान और छोटू का शव कब्रिस्तान के निकट ग्रामीण सरवर खान के खेत में लगे आम के पेड़ से लटकता देखा।

प्रेमी युगल के आत्महत्या किए जाने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और कुछ ही देर में प्रेमी युगल के परिजनों सहित ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। दोनों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि पुलिस ने मुस्कान और छोटू के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर गर्म है।


