
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

विकास खंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ के बाकू गांव में खेत मे कार्य कर रही महिला को अचानक सांप ने डस लिया। आनन-फानन में महिला को महिला के पति के द्वारा उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया।
शनिवार को बाकू गांव में तनुजा जोशी पत्नी सूरज जोशी दोपहर के वक्त घर के पास खेत में काम रही थी।


अचानक महिला के पैर में एक सांप लपट गया और पैर में डंसने के बाद गहरा जख्म बना दिया। महिला के पति ने गांव में झाड़ फूंक के चक्कर में न फंसकर तुरंत उपजिला चिकित्सालय उपचार के लिए पहुंचाया। महिला का उपचार कर रही

डॉ. छाया बोहरा ने बताया कि मरीज का उपचार किया जा रहा है। मरीज की हालत खतरे से बाहर है। मरीज पर निगरानी रखी जा रही है


