दुःखद…पहाड़ का 18 साल का पारस फौज में भर्ती की कर रहा था तैयारी,व्यायाम के दौरान हो गई मौत

दुःखद…पहाड़ का 18 साल का पारस फौज में भर्ती की कर रहा था तैयारी,व्यायाम के दौरान हो गई मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान -पिथौरागढ़

बड़ी दुःखद खबर है। राज्य के कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा 18 साल के युवक की व्यायाम करते वक्त मौत हो गई। अंदेशा लगाया जा रहा की युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के कासनी गांव का रहने वाला पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल फौज में भर्ती होने के लिए कुछ माह से तैयारी कर रहा था। रोज सुबह वह अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान में आता।शुक्रवार सुबह भी उसने ऐसा ही किया। वह गांव से दौड़ लगाकर मैदान में पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इस दौरान वह अचानक से जमीन में गिर गया।

उसको कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, शंकर खड़ायत अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है