गैंगस्टर के बाद अब नशा माफियाओं की अवैध सम्पत्ति पर चला हरिद्वार पुलिस का चाबुक

गैंगस्टर के बाद अब नशा माफियाओं की अवैध सम्पत्ति पर चला हरिद्वार पुलिस का चाबुक

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -सुधीर चावला

स्थान -रोशनाबाद

माननीय मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत मादक पदार्थ की तस्करी कर चल-अचल सम्पत्ति जोड़ रहे NDPS ACT के अभियुक्तों एवं उनके द्वारा इस काले गोरख धंधे से अर्जित सम्पत्ति की जांच हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के नेतृत्व में दिनांक 01-12-2022 से चलाए जा रहे गहन अभियान के तहत अब तक 07 नशा माफियाओं को चिन्हित किया गया है।

इस दौरान N.D.P.S. एक्ट की धारा 68(F) के अन्तर्गत चिन्हित 07 अभियुक्तों द्वारा युवाओं को नशा बेचकर जोड़ी गई करीब 02 करोड़ 35 लाख 83 हजार की सम्पत्ति को फ्रीज करने के लिये सम्बन्धित विभागों (तहसील, रजिस्ट्रार कार्यालय आदि) को पत्र प्रेषित किया गया। अभियुक्तों के मकान की कीमतों का मूल्यांकन/ निर्धारण लोक निर्माण विभाग(PWD) से कराया गया।

उपरोक्त नशा माफियों/ तस्करों की सम्पत्ति जब्तीकरण की रिपोर्ट एडिश्नल डायरेक्टर SAFEMA न्यू दिल्ली को सूचनार्थ प्रेषित की जा रही है । युवाओं के नसों में जहर घोलकर बनाई गई ऊंची इमारतों का कद, धरातल पर करने की है तैयारी