यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ बैरागी संतों ने खोला मोर्चा,13 फरवरी तक दिया अल्टीमेटम, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ बैरागी संतों ने खोला मोर्चा,13 फरवरी तक दिया अल्टीमेटम, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- हरिद्वार

सुबह से ही बैरागी अखाड़ों के साधु संत बैरागी कैंप में धरने पर बैठे रहे। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी सुध लेने के लिए बैरागी कैंप नहीं पहुंचा। आखिरकार फोन पर हुई वार्ता के बाद संतों ने 13 फरवरी तक अल्टीमेटम दिया है। हरिद्वार में बैरागी अखाड़ों के साधु संतों ने सिंचाई विभाग द्वारा बीते सोमवार को अखाड़े से हटाए गए अतिक्रमण के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। संत गुरुवार को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ गए। संतों का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने जानबूझकर अतिक्रमण के नाम पर अखाड़ों में बुलडोजर चलाया है, जबकि इससे पहले ही हाईकोर्ट से अखाड़ों को स्टे मिला हुआ है। बावजूद इसके प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर गुंडागर्दी पर उतारू है।

बता दें कि सुबह से ही बैरागी अखाड़ों के साधु संत बैरागी कैंप में धरने पर बैठे रहे। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी सुध लेने के लिए बैरागी कैंप नहीं पहुंचा। आखिरकार फोन पर हुई वार्ता के बाद संतों ने 13 फरवरी तक अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अतिक्रमण के नाम पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा जो तोड़फोड़ की गई है अगर वह ठीक नहीं करते तो हाईकोर्ट में इसका जवाब देने के लिए तैयार रहें। साथ ही इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की जाएगी।