
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- दिल्ली


भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई। भारत ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत ली है। उसने न्यूजीलैंड को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 168 रन से हरा दिया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई।


टी20 इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में आयरलैंड को 148 रन से हराया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने उसे 2010 में 103 रन से हराया था। हार्दिक की कप्तानी में पिछले साल टीम इंडिया ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, इस साल श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत लिया।


