
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- दीपक अधिकारी

स्थान- हल्द्वानी


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी पर टिप्पणी किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने मुख्यमंत्री से गणेश जोशी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पशु हत्यारा बताते हुए कहा कि राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने देश के लिए शहादत दी थी और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री उसे हादसा बता रहे हैं जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार इसका विरोध करते रहेंगे।


