
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- रितिक अग्रवाल

स्थान- डोईवाला


ग्राम पंचायतों में मनरेगा, केंद्रीय व राज्य वित्त में आ रही समस्याओं को लेकर आज डोईवाला विकासखण्ड कार्यालय मे ग्राम प्रधानों ने कि ताला बंदी ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं केंद्रीय एवं राज्य वित्त में आ रही समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोहन सिंह कैंतूरा के नेतृत्व में आज ग्राम प्रधानों ने डोईवाला ब्लॉक कार्यालय मे तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया सप्रधानमंत्री आवास राज्य वित्त व केंद्रीय वित्त में आ रही समस्याओं पर सरकार द्वारा अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया ।


प्रधान संगठन ने प्रशासन पर तीख प्रहार करते हुवे कहा कि बीती 1 जनवरी से सरकार ने मनरेगा कार्यों को लेकर मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम का जो तुगलकी फरमान जारी किया था जिसकी पहले से ही ना तो ग्राम प्रधानों व ब्लाक के अधिकारियों को कोई सूचना दी गई थी , ओर न हीं सुझाव लिए गए थे । ऐसे में मनरेगा से हो रहे विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप हो चुके हैं। जबकि मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू होने से पहले अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को इसका प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए था, और आज ज्ञापन के माध्यम से एक बार फिर ग्राम प्रधान संगठन इस सिस्टम का पुरजोर विरोध करता है। और मांग करता है कि इस व्यवस्था को समाप्त कर पहले की तरह ही मनरेगा कार्यों को किया जाए, ताकि सभी ग्रामीण इलाकों का विकास हो सके।


