
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी


हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में 1 दिन पूर्व कुमाऊँ कमिश्नर द्वारा की गई छापेमारी के दौरान अवैध अतिक्रमण तत्काल ध्वस्त किए जाने के निर्देश देने के बाद मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों द्वारा भारी विरोध कर हंगामा काटा गया, जिसके बाद पुलिस को लाठी फटकारकर भगाना पड़ा, लिहाजा नगर निगम ने 5 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है


वहीं कमिश्नर और डीआईजी का कहना है कि नगर निगम से मिली तहरीर के आधार पर 5 नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस वीडियो के आधार पर सभी को चिन्हित कर रही है, गौरतलब है कि सोमवार को कुमाऊं कमिश्नर और आईजी ने बनभूलपुरा के गली नंबर 8 और 12 में छापेमारी कर दो बड़े अवैध निर्माण पकड़े थे जिनको तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे, जिसका विरोध कर लोगों ने वहां जमकर हंगामा काटा था।


