
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – नैनीताल

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में सबसे ज्यादा बैंक शाखाएं ऊधमसिंह नगर जबकि दूसरे नंबर पर नैनीताल जिले में हैं। इस साल बैंकों में जमा राशि और कर्ज लेेने के आंकड़ों पर गौर करें तो अपने खातों में पैसा जमा करने वालों में नैनीताल जिला कुमाऊं में नंबर एक पर है जबकि कर्जा देने में ऊधमसिंह नगर की बैंक शाखाएं सबसे आगे हैं।


उत्तराखंड सांख्यिकी विभाग के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले में कुल 335 बैंक शाखाएं हैं। यहां की बैंकों में सांख्यिकी विभाग की अंतिम रिपोर्ट के अनुुसारए 17556 करोड़ रुपये जमा है जबकि 18028 करोड़ रुपये इन बैंकों से कर्ज के तौर पर दिए गए हैं। यहां जमा की गई रकम से ज्यादा लोगों को कर्जा दिया गया है। इधर नैनीताल जिले में 259 बैंक शाखाओं में 20393 करोड़ रुपये जमा हैं। कर्ज के तौर पर इन बैंकों से 8364 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में सबसे ज्यादा बैंक शाखाएं अल्मोड़ा में 151 हैं और इन बैंकों में 7120 करोड़ जमा है। पर्वतीय जिलों में सबसे ज्यादा कर्ज पिथौरागढ़ जिले में 109 बैंक शाखाओं से 2350 करोड़ दिया गया है। जिला बैंक शाखाएं जमा राशि ऋण राशि ऋण जमा अनुपात
अल्मोड़ा 151 7120 1858 26
बागेश्वर 55 2185 575 26
पिथौरागढ़ 109 4435 5167 45
चंपावत 63 2669 894 34
नैनीताल 259 20393 8364 41
यूएसनगर 335 17556 18028 103
;स्रोत.उत्तराखंड सांख्यिकी विभाग.2022ए राशि करोड़ रुपये मेंद्ध

औद्योगिक जिला होने की वजह से ज्यादा कर्जा
हल्द्वानी। विशेषज्ञों ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिला उत्तराखंड का औद्योगिक जिला है। यहां कई प्रकार के उद्योग हैं और बड़ी व्यावसायिक गतिविधियां होतीं हैं। इस वजह से यहां की बैंकों से ज्यादा कर्ज लिया जाता है। दूसरी ओर नैनीताल जिले में नौकरीपेशा लोग ज्यादा रहते हैं। इस वजह से यहां बैंकों में जमा अनुपात ज्यादा है।
…….
सांख्यिकी की रिपोर्ट में बैंक से जुड़ी जानकारी भी साझा की गईं हैं जिसके अनुसारए कुमाऊं मंडल में सबसे ज्यादा ऊधमसिंह नगर जिले में बैंक शाखाएं हैं। सबसे ज्यादा कर्ज भी इन्हीं बैंक शाखाओं ने दिया है। .एचएस मिश्राए अपर सांख्यिकी अधिकारी


