

रिपोर्टर- चमन लाल

स्थान- डोईवाला

डोईवाला आर्य समाज भवन मे चल रहे पब्लिक इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय आवास शिविर के चौथे दिन की शुरुआत स्वयंसेवियो ने योग से की तथा उसके उपरांत सभी ने प्रार्थना की। कार्यक्रम अधिकारी विवेक बधानी ने सभी स्वयंसेवियो को एनएसएस बी प्रमाण पत्र परीक्षा मे सफलता प्राप्त करने हेतु कुछ टिप्स दिए उसके उपरांत सभी स्वयंसेवियो ने एक साथ बैठकर बी प्रमाण पत्र परीक्षा की तैयारी की।


बौद्धिक सत्र में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अनीता पाल एवं श्रीमती अर्चना पाल ने कहा कि सात दिवसीय शिविर स्वयंसेवियो के जीवन में बदलाव लेकर आता है और वह सभी यहां से कुछ सीख कर जाते हैं। इस अवसर पर पंकज, आयुष, शैलेश, निखिल, अभिषेक, विवेक, जीवन, सौरभ, चिराग, दीक्षा, सना, खुशी, अंकिता, निकिता, प्रेरणा, बबीता, राशि, बिजरा, सलमा, विशाखा, शालू,खुशी, वंशिका, साक्षी उपस्थित रहे



