भीम आर्मी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

भीम आर्मी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- रूड़की

स्थान- संदीप चौधरी

उत्तरकाशी और हल्द्वानी के मामलों को लेकर भीम आर्मी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। रुड़की में आज भीम आर्मी के द्वारा आर्मी चौक पर इकट्ठा होकर रैली निकालकर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा गया है और उत्तरकाशी में आयुष के साथ हुई घटना में इंसाफ की मांग करते हुए आयुष के परिवार को बीस लाख रुपये देने की मांग की गई है।

इसके साथ ही ज्ञापन में भीम आर्मी के द्वारा हल्द्वानी में रेलवे की भूमि को लेकर चल रहे विवाद को लेकर पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मांग की गई है। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा है कि अगर जल्द ही आयुष के परिवार को मुआवजा और इंसाफ नहीं मिलता तो वह उत्तरकाशी पहुंचेंगे और जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि इंसाफ दिलाने के लिए हम पूरी तरह से तैयार है हम जो कहते हैं वही करते हैं इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।