
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की


आईआईटी रुड़की में आपदा जागरूकता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बादल फटने,जंगल में आग लगने सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं के बचाव के बारे में जानकारी दी गई। आपको बता दें कि उन्नत भारत अभियान,क्षेत्रीय समन्वय संस्थान, आईआईटी रुड़की द्वारा साउथ एशिया एलायंस ऑफ डिजास्टर रिसर्च इंस्टिट्यूट के सहयोग से एक दिवसीय आपदा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर के के पन्त ने बादल फटने, जंगल में आग लगने सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं के बचाव के बारे में जानकारी दी। उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पन्त ने कहा कि आपदाओं को रोक पाना प्रत्यक्ष तौर पर हमारे हाथ में नहीं है, परन्तु इनके शमन के उपायों से परिचित होकर इनके दुष्प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड राज्य के 34 संस्थाओं से 92 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।


