सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डीएम चंपावत ने जिले के दूरस्थ कठोल गांव में लगाया जनता दरबार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डीएम चंपावत ने जिले के दूरस्थ कठोल गांव में लगाया जनता दरबार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- चंपावत

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चंपावत के जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार दूरस्थ क्षेत्रों मैं जाकर शिविर लगाकर व ग्रामीणों के मध्य बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है तथा एक निर्धारित समय अन्तर्गत उन समस्याओं का समाधान विभागों के माध्यम से कराने के साथ ही इन समस्याओं के निस्तारण हेतु स्वयं भी पहल एवं समीक्षा भी की जा रही है।

इसी के अन्तर्गत जिलाधिकारी विकासखण्ड चम्पावत के अति दुर्गम क्षेत्र में स्थित गाँव कठौल पहुँचे जहाँ उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनी। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के पश्चात जिलाधिकारी पैदल चलकर प्रसिद्ध बाबा ब्यानधुरा मंदिर पहुँचे जहाँ उन्होंने पूजा अर्चना कर जिले की सुख शांति एवं विकास की कांमना की साथ ही उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस मंदिर में वर्षभर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। कठौल गांव में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अन्तर्गत गाँव को सड़क सुविधा से जोड़े जाने हेतु सड़‌क का निर्माण किया जा रहा है। धुरा से व्यानधुरा तक 38 किमी सड़क स्वीकृत के अतिरिक्त एक 200 मीटर स्पान का मोटर पुल स्वीकृत है तथा कठौल गाँव को जोड़े जाने हेतु एक झुला पुल भी स्वीकृत है लोनिवि द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

ग्रामीणों द्वारा गाँव में स्वास्थ्य सम्बंधी सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही गाँव में चिकित्सा विभाग द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा तथा पशुओं के उपचार हेतु भी पशुपालन विभाग की टीम गाँव में पशु कैंप लगाएगी* जिलाधिकारी ने कहा कि गाँव में अब नियमित रूप से समय समय पर स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा चिकित्सा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु विभागों को निर्देश जारी किये गये। गाँव में 4 व्यक्तियों द्वारा बीमारी के इलाज हेतु आर्थिक मदद की भी मांग जिलाधिकारी के सम्मुख रखी जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें जिला रेडक्रॉस समिति के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस सम्बंध में जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक को ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये। कढौल गाँव को जोड़ने वाली विद्युत लाइन के पोल जो नदी क्षेत्र में होने के कारण वर्षात में क्षतिग्रस्त हो जाते हैं उन्हें अन्यत्र सिफ्ट किए जाने की ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही विद्युत विभाग की टीम को गाँव में भेजकर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

ग्रामीणों द्वारा वुडम हाईस्कूल का उच्चीकरण किए जाने की भी मांग रखी गई जिसपर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित खण्ड शिक्षाधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये, इसके साथ ही क्षेत्रवासियों द्वारा जीआईसी डांडा में अतिरिक्त विषय स्वीकृत कराने अध्यापकों की तैनाती किए जाने, दुर्गापीपल विद्यालय की छत मरम्मत किए जाने प्राथमिक विद्यालय कठौल में सौचालय निर्माण किए जाने की भी मांग रखी गई, जिस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गए।