
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- टनकपुर


उत्तराखंड के आईजी पुलिस नीलेश आनंद भरणे ने आज चंपावत जनपद की टनकपुर कोतवाली में आयोजित जनसंवाद चौपाल कार्यक्रम में शिरकत की और टनकपुर क्षेत्र के स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं जरूरतों को सुना, इस मौके पर क्षेत्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के साथ साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के विचारों को भी जाना गया,


आईजी नीलेश आनंद भरणे ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निर्देश है कि पुलिस अधिकारियों को सीधे जनता से संवाद स्थापित करना चाहिए आज ऐसे ही कार्यक्रम में हम ने भाग लिया और लोगों की समस्याओं के बारे में जाना जिन पर हम काम करेंगे और जल्द ही सभी स्थानीय छोटी-बड़ी समस्याओं को हल कर लिया जाएगा।


