
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर


खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने लक्सर चन्दन पैलेस में क्षेत्र की 21 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराकर एक बार फिर अनोखी मिसाल पेश की है पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लक्सर खानपुर भगवानपुर और लंढौरा क्षेत्र से 21वर वधु अपनी परिवार और रिश्तेदारों के साथ लक्सर के चंदन पेलेस में पहुंचे यहां विधायक उमेश कुमार और उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल बरसा कर इनका सवागत किया।


इसके बाद पैलेस परिसर में बनाए 16 विवाह मंडप और 6 निकाह स्थलो पर दोनो समुदायों के वर वधुओ का अपने अपने रितिवाजो के मुताबिक पंडितो और मोलवियो द्वारा सामूहिक रूप से विवाह/निकाह कराया गया। कार्यक्रम आयोजक विद्यायक उमेश कुमार ने सभी नव विवाहित जोड़ों उनके सुखी दाम्पत्य जीवन के आशीर्वाद दिया गया सभी नव विवाहित जोड़ों विवाह से संबन्धित सामान भी भेट स्वरूप प्रदान किया गया। इस मौके पर क्षेत्र अनेक पंचायत प्रतिनिधि भी मोजूद रहे।


